पेट में पथरी होने का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 13:00

पथरी बनने के जोखिम कारक:

कुछ बीमारियों, दवाओं, गलत आहार की आदतों से पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है जैसे-
मूत्र में कैल्शियम या ऑक्सालेट की अत्यधिक मात्रा।
आहार में कम कैल्शियम, उच्च मात्रा में ऑक्सालेट्स वाले आहार, पशु प्रोटीन ज्यादा मात्रा में या आहार में ज्यादा मात्रा में सोडियम का सेवन जैसे कारक।
कम पानी पीने से और तरल पदार्थ की कमी से निर्जलीकरण होने पर।
कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन सी की अत्यधिक खुराक लेने पर।
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, गाउट, हाइपरपरथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों में या जिनकी गैस्ट्रिक बाईपास या बैरियाट्रिक सर्जरी हुई है उन लोगों में पथरी होने की शिकायत अधिक होती है, ।
वंशानुगत कारक: सिस्टीन जैसे कुछ पत्थर परिवार के सदस्यों में पाए जाते हैं जो आनुवंशिक विकारों के बारे में बताते हैं।
बार-बार पथरी का होना – यदि किसी को पहले से गुर्दे की पथरी की शिकायत रही है, तो भविष्य में फिर से दूसरी पथरी होने का खतरा अधिक होता है, खासकर पुरुषों में। 10 – 30% पुरुष अगले 5 साल में फिर से पत्थर का शिकार हो सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info